फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में यूपी के छात्रों से भेदभाव का आरोप, 3 अप्रैल को देहरादून में पंचायत: राकेश टिकैत

मुजफ्फरनगर के अथाई गांव में बीटेक छात्र दिव्यांशु जटराणा की हत्या के बाद परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे राकेश टिकैत ने उत्तराखंड में यूपी के छात्र-छात्राओं के साथ भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर 3 अप्रैल को देहरादून में एसएसपी कार्यालय पर पंचायत की जाएगी। टिकैत ने कहा कि उत्तराखंड में कुछ लोग यूपी के छात्रों के साथ भेदभाव कर रहे हैं, जो गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि मुजफ्फरनगर के लोगों ने हमेशा उत्तराखंड को अपना परिवार माना है। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड पुलिस से मांग की कि इस मामले में सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। क्या है मामला मुजफ्फरनगर निवासी छात्र दिव्यांशु जटराणा की सोमवार रात करीब 15 युवकों के समूह ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार दिव्यांशु प्रेमनगर बाजार में खाना खाने गया था, जहां युवकों के समूह से उसकी बहस हो गई। इसके बाद आरोपियों ने फावड़े और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और बाद में उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें