फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेशी इस्लामिक आतंकवाद का फूंका पुतला

मुजफ्फरनगर। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने झांसी रानी तिराहे के पास बांग्लादेशी इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंका। बांग्लादेश में हिंदू समाज के युवक की हत्या व मंदिरों में तोड़फोड़ का विरोध जताया। भारत में रहने वाले सभी बांग्लादेशी लोगों को देश से निकालने की मांग की। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समाज की लोगों हत्याओं और मंदिरों में तोड़फोड़ के विरोध में बुधवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल, हिंदू संघर्ष समिति, शिव सेना, क्रांति सेना के सैकडों कार्यकर्ता शिव चौक के पास तुलसी पार्क में एकत्रित हुए। सभी ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यहां से सभी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए झांसी रानी तिराहे के पास पहुंचे। वहां बांग्लादेशी इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंका। सभी ने भारत सरकार से मांग करते हुए कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाए। बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराए। इस दौरान नरेंद्र पंवार, मनोज सैनी, लोकेश सैनी, वीरेंद्र , सोहनवीर, पीयूष, पंकज , रवि , प्रतीक शर्मा , ओमवीर चौहान, शुभम, एडवोकेट अतुल त्यागी अन्य दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें