फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: फांसी का फंदा लगा कर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली की ए टू जेड कॉलोनी में सचिन चौधरी (52) ने किराये के मकान में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने भाई के साथ प्लांटेशन का कार्य करता था। परिजनों ने पुलिस को अभी कुछ भी लिख कर नही दिया है। उत्तराखंड के गांव खुड्डा का रहने वाला अविवाहित सचिन अपनी मां निर्मला देवी व छोटे भाई नितिन के साथ ए टू जेड कॉलोनी के फेस वन में साल्हाहेडी निवासी प्रमोद कुमार के मकान में चार साल से किराये पर रहता था। डेढ़ माह पहले उसकी मां बीमारी के कारण अपने पैतृक गांव खुड्डा चली गई थी। भाई नितिन सुबह के समय किसी काम से मेरठ गया था। युवक अपने घर पर अकेला था। सुबह के समय मकान मालिक घर आए थे और युवक से बातचीत कर चले गए थे। दोपहर में युवक की बुआ का बेटा शाहपुर निवासी विपुल चौधरी वहां पहुंचा तो उसे गेट बंद मिला। आवाज लगाने पर भी गेट नही खुला तो उसने पेचकस से गेट खोला। अंदर उसे सचिन का शव फांसी के फंदे पर पंखे के सहारे लटका मिला। सूचना देने पर डायल 112 व नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव उतार कर युवक के भाई को सूचना दी। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि युवक का भाई नितिन विजय फाउंडेशन के नाम से प्लांटेशन का काम करता था। दोनों भाई एक साथ काम करते थे। सीओ नई मंडी राजू साव ने बताया कि परिजनों ने युवक के ऐसा कदम उठाने के बारे में कोई जानकारी नही दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें