फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुजफ्फरनगर मेले में दिखी विकास की झलक, सुरक्षा और सम्मान का भरोसा

डिंपल सिरोही Updated Wed, 26 Mar 2025 01:48 AM IST

मुजफ्फरनगर में प्रदेश सरकार की सेवा सुरक्षा और सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन नुमाइश मैदान में किया गया। मेले में लगे स्टॉल पर विभिन्न विभागों की योजनाओं और गतिविधियां देखने को मिली। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके साथ ही लाभार्थियों को टूल किट, ऋण वितरण के चेक प्रदान किए गए। मेले का शुभांरभ मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग डॉक्टर सोमेंद्र तोमर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए लोगों को शाॅल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राज्य मंत्री ने प्रदर्शनी में लगे स्टाल रोजगार मेला, आरोग्य मेला, ऋण वितरण, विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, नगरपालिका, माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग आदि का भ्रमण किया। मेले में कुंभ मेला, महिला सुरक्षा एवं विकास की डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रसारण किया गया। मेले में लखनऊ टीम के साथ जिले के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राज्यमंत्री ने कहा कि संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को अवश्य मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग स्टालों एवं प्रदर्शनी के माध्यम से मेले में आने वाले लोगों को अपने विभाग की संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध अवश्य कराएं। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉक्टर राजीव कुमार और स्काउट गाइड के भारत भूषण ने किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, मंडलायुक्त अटल कुमार राय, डीएम उमेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, एसएसपी अभिषेक सिंह, सीडीओ संदीप भागीया, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित गजेंद्र कुमार उपस्थित रहे। टिकैत और बालियान ने किया ऋण वितरण मुजफ्फरनगर। मेले के दूसरे सत्र में बुढ़ाना के रालोद विधायक राजपाल बालियान और भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को ऋण वितरण किया। इसके सााथ ही विभिन्न क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। बालियान ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा 2017 से लगातार विकास की ओर अग्रसर हैं। पीएम किसान सम्मान निधि तथा अन्य कृषि से संबंधित योजनाओं से किसानों को लाभान्वित कर रही है। फूड स्टाल पर चखा व्यंजनों का स्वाद तीन दिवसीय मेले में फूड स्टॉल पर जाकर लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा। यहां पर गर्मी की मार से बचने के लिए आइसक्रीम और कुल्फी का स्टॉल था तो साथ ही छोले बटुरे,सांभर डोसा, गोल गप्पे का लोगों ने जमकर स्वाद लिया। रोजगार मेले में हुआ 729 अभ्यर्थियों का चयन जिला सेवायोजन अधिकारी ने पारूल सिंघल ने बताया कि नुमाइश मैदान पर लगे मेले में एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र की 19 कंपनियों ने 1235 अभ्यर्थियों में से 729 का चयन किया। राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर और मंडलायुक्त अटल कुमार ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें