मुजफ्फरनगर में बीजेपी के नगर महामंत्री राजा वाल्मीकि की गोली मार कर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। चश्मदीदों के मुताबिक खतौली में होली चौक पर राजा वाल्मीकि की दुकान में घुस कर उनको गोली मार दी गई। हत्या की वारदात से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर हत्यारों के गिरफतारी की मांग की। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने वाहनों और दुकानों में तोड़फोड़ भी की।