मुरादाबाद के दिल्ली रोड पर यूट्यूबर महक परी और एक ऑटो चालक के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घटना का करीब 36 सेकेंड का क्लिप सामने आया है। इसमें दोनों एक-दूसरे को पीटते और गालियां देते दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर दोनों का विवाद अचानक हाथापाई में बदल गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।