फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यस ने 18 विशिष्ट हस्तियों को किया सम्मानित

Vimal Sharma Updated Mon, 15 Jun 2026 08:27 PM IST

यस (यंग एंटरप्रेन्योर्स सोसाइटी) ने हॉलीडे रीजेंसी में इंडस्ट्री कनेक्ट एंड ऑनरिंग एक्सीलेंस कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा और हस्तशिल्प क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 18 विशिष्ट हस्तियों को यस एक्सीलेंस अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ईपीसीएच महानिदेशक व आईईएमएल चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार, ईपीसीएच चेयरमैन डॉ. नीरज खन्ना और एसपीए (सोर्सिंग प्रोफेशनल्स अलायंस) के चेयरमैन अमूल मेहरोत्रा, मेयर विनोद अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम में ओमसंस परिवार की ओर से दो कारीगरों को प्लॉट दिए गए। वहीं पद्मश्री दिलशाद हुसैन और पद्मश्री बाबूलाल यादव को 51-51 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में यस और एसपीए के बीच व्यापार विस्तार और आपसी सहयोग को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए गए। यस चेयरमैन जेपी सिंह ने कहा कि संस्था का उद्देश्य उद्योग, व्यापार और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना है, ताकि युवाओं और उद्यमियों को नए अवसर मिल सकें। इस दौरान मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नावेद उर रहमान समेत आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें