मकान के लालच में दिल दहला देने वाला मामला मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र से सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की पहले ईंट से वार कर हत्या की। इसके बाद गला काटकर शव को घर में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया। करीब एक महीने तक पत्नी की गुमशुदगी की जांच में जुटी पुलिस ने सोमवार को पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति रिहान उर्फ शाने आलम को गिरफ्तार कर लिया।