मुरादाबाद के सिविल लाइंस की रेलवे कॉलोनी में रविवार की शाम खेल-खेल में आदित्य उर्फ शानू (12) के गले में फंदा लग गया। मां उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू की दी। पुलिस के अनुसार यह हादसा तब हुआ जब बालक अपने छोटे भाई के साथ घर में खेल रहा था।