मुरादाबाद में उत्साह के साथ मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही मतदाता कतार में लगकर अपना मत देने के लिए पहुंचे। सबसे ज्यादा उत्साह पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में देखा गया। उन्होंने कहा कि वह शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के मुद्दे पर वोट दिया। मुरादाबाद नगर क्षेत्र में 502 बूथ हैं। इनमें कुल 62,000 युवा मतदाता हैं।