फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : UPSSSC PET के बाद रेलवे स्टेशन पहुंचे अभ्यर्थी तो लड़खड़ाई व्यवस्था, राजधानी में चढ़ने के लिए हंगामा

मुरादाबाद में रविवार को पीईटी की पहली पाली की परीक्षा छूटने के बाद रेलवे स्टेशन पर दोपहर को परीक्षार्थी की भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते सैकड़ों की तादाद में परीक्षार्थी प्लेटफार्म नंबर एक पर जमा हो गए। इस बीच दोपहर दो बजे करीब नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची। बरेली, शाहजहांपुर जाने वाले परीक्षार्थियों ने इसमें चढ़ने की कोशिश की तो यात्रियों ने आपत्ति जताई। यात्रियों ने ट्रेन के दरवाजे अंदर से बंद कर लिए। इस बीच रेलवे स्टेशन पर हंगामे की स्थिति बन गई। आरपीएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर परीक्षार्थियों को समझाने का प्रयास किया। सैकड़ों परीक्षार्थियों की भीड़ में आरपीएफ के जवान जूझते दिखाई दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें