फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांठ के कुम्हरिया जुबला गांव में मिले तेंदुए के दो शावक, वन विभाग की टीमों ग्रामीण इलाके में पहुंची

विमल शर्मा Updated Wed, 14 May 2025 05:34 PM IST

कांठ के गांव कुम्हरिया जुबला के जंगल में मंगलवार को खेतों में काम कर रहे किसानों को तेंदुए के दो शावक मिले हैं। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच पड़ताल कर ग्रामीणों व किसानों को सावधान किया है। गांव कुम्हरिया जुबला के रहने वाले हरिओम सिंह के खेत में तेंदुए के दो शावकों को देखकर किसानों को होश उड़ गए। उन्होंने आसपास तेंदुए के भी होने की आशंका व्यक्त की। साथ ही इसकी सूचना वन विभाग को दी, तो टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों शावकों को देखकर इन्हें तेंदुए के ही होने की पुष्टि की। टीम द्वारा तेंदुए की तलाश में भी कॉम्बिंग की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं लग पाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें