मुरादाबाद के पंचायत भवन सभागार में सोमवार को यातायात माह-2024 का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि डीआईजी पुलिस मुनिराज, विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी अनुज सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंकित ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों को यातायात नियमों की शपथ दिलाई गई और स्कूली बच्चों ने लघु नाटिका के माध्यम से यातायात नियमों के बारे में लोगों को जागरुक किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि यातायात के नियम हमारी ही सुरक्षा के लिए बनाए जाते हैं, इसका पालन अवश्य होना चाहिए।