मुरादाबाद जिले के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। गैंग के चार तस्करों के पेट से दुबई से लाए गए सोने के 27 कैप्सूल निकाले गए हैं। इनका वजन करीब 1.058 किलोग्राम है। इनकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। तस्करों के खिलाफ कस्टम एक्ट सहित बीएनएस की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।