फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंह काला करके युवक को बेरहमी से पीटा, गला घोंटकर मार डाला

Vimal Sharma Updated Thu, 11 Jun 2026 06:18 PM IST

सोनकपुर थाना क्षेत्र के मिलक सोनकपुर गांव में बुआ के घर आए युवक चमन की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड को उसके फुफेरे भाई ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर अंजाम दिया और लाश घर से करीब एक किलोमीटर दूर जिगनिया के जंगल में फेंक दी। चेहरा काली स्याही से पुता था और शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बताया कि चमन के अपने फूफा की भतीजी से संबंध थे। उससे बात करता था। इसी बात से नाराज होकर हत्या कर दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें