मुरादाबाद में परीक्षा छूटने पर परीक्षार्थी केंद्रों से बाहर निकले तो जगह-जगह जाम लग गया। यातायात पुलिस और थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में सड़कों पर आकर यातायात चालू कराया। पहली पाली की परीक्षा 10 बजे समाप्त हुई। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले तो साढ़े दस बजे चुके थे तब दूसरी पाली के परीक्षार्थी भी शहर में प्रवेश कर चुके थे।