शहर के व्यस्त इलाकों में शामिल दस सराय पुलिस चौकी के सामने लंबा जाम लग गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही ट्रैफिक की रफ्तार धीमी होनी शुरू हो गई थी, लेकिन दोपहर तक हालात और बिगड़ते गए। जाम में एंबुलेंस और आम नागरिक घंटों फंसे रहे।