अमरोहा के बड़ा दरबार निवासी आसिफ और अदनान रामगंगा नदी में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों युवक गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने आसिफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि अदनान नदी में लापता हो गया। दोनों युवक मोरा स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं।