दीनदयाल नगर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में सुबह से मरीजों की भीड़ उमड़ती रही। डॉक्टरों की टीम ने ब्लड प्रेशर, शुगर समेत अन्य बीमारियों की जांच की। शिविर में आए लोगों को निःशुल्क दवाएं और जरूरी परामर्श भी दिए गए। आयोजकों के अनुसार शिविर में सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।