कांठ में सोमवार को अमर उजाला के द्वारा आयोजित थाना भ्रमण के दौरान महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज (एमडीआईसी) पट्टी मौढ़ा के विद्यार्थियों ने कांठ थाने पहुंचकर पुलिस के द्वारा किए जाने वाले कार्यों को देखा। इस दौरान बच्चों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बहुत की सावधानी बरतने की सलाह दी गई। कांठ थान में भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने सबसे पहले यहां महिला हेल्पडेस्क को देखा और यहां होने वाले कार्य की जानकारी ली।