गोकुलदास हिंदू गर्ल्स महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर चारु मेहरोत्रा के दिशा-निर्देशन में सड़क सुरक्षा अभियान तथा जीरो फेटेलिटी कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया। छात्राओं ने राहगीरों को हेलमेट पहनने, ओवरस्पीड से बचने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने और शराब पीकर वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया।