फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र ने शिक्षक पर किया हमला, कॉलेज गेट पर वारदात, सीसीटीवी में कैद हमलावर

विमल शर्मा Updated Tue, 02 Dec 2025 08:13 PM IST

मुरादाबाद के जीजी हिंदू इंटर कॉलेज में मंगलवार सुबह एक छात्र ने गेट पर शिक्षक अरुण कुमार त्यागी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गए। घटना सुबह करीब 9:24 बजे की है। शिक्षक जैसे ही विद्यालय के मुख्य गेट से अंदर प्रवेश कर रहे थे तभी कक्षा 10 का छात्र अचानक पीछे से आया और वार कर दिया। हमला करने के बाद छात्र बुध बाजार की ओर भाग निकला। कोतवाली पुलिस ने बताया कि छात्र को सोमवार को कक्षा में डांट पड़ी थी। इससे वह नाराज था। इसी रंजिश में उसने शिक्षक की कमर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीखपुकार सुनकर शिक्षक और स्टाफ मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें