कन्या जूनियर हाई स्कूल मऊ में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया। इसमें ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।