समाजवादी पार्टी कार्यालय में पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष जयवीर यादव ने मुलायम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों और संघर्षों को याद करते हुए समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।