किड्स प्रीमियर लीग में रविवार को खेले गए मुकाबले में आरएस वॉरियर्स की टीम ने एमपीएस नाइट राइडर्स को 38 रन से हरा दिया। एमपीएस मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी आरएस वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 180 रन बनाए। टीम के लिए मो. फैज ने 66 गेंद पर शानदार 101 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमपीएस नाइट राइडर्स ने शानदार शुरुआत की लेकिन टीम निर्धारित 30 ओवर में आठ विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। मो. फैज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर एमपीएस के प्रधानाचार्य शकील, मिर्जा दानिश आलम, प्रियांशु जोशी, रोहित, शरीफ शेख, सलीम, शांतनु दीक्षित, रोहित सूरी, ऋषिका, प्रतीक्षा आदि मौजूद रहे।