आशियाना क्षेत्र में सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने हादसे की आशंका जताते हुए संबंधित विभाग से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। सड़क धंसने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।