रामगंगा पुल बंद होने के बाद दिल्ली रूट के यात्रियों को तो राहत मिल चुकी है, लेकिन हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, रामनगर के यात्रियों को अभी तक कोई राहत नहीं मिल पाई है। वह अभी भी वह भटक रहे हैं। जबकि मुरादाबाद के दोनों डिपो से इन रूटों पर 30 बसें संचालित की जाती हैं। टीपी नगर स्थित अस्थायी बस अड्डे पर खड़े यात्री सुरजीत ने बताया कि वह मथुरा से आ रहे हैं। इस दौरान वह मथुरा से चंदौसी पहुंचे और फिर वहां से रोडवेज बस से टीपी नगर स्थित अस्थायी बस अड्डे पर उतरे। वहां बने पूछताछ केंद्र पर रुद्रपुर जाने वाली बस के बारे पूछा तो कर्मचारी ने बताया कि रुद्रपुर की बस यहां से सीधे नहीं मिलेगी।