दो माह तक दिल्ली, लखनऊ, मेरठ, अमरोहा, रामपुर, बरेली, चंदौसी, आगरा रूट की बसों की शहर में नो एंट्री रहेगी। रामगंगा पुल बंद होने के बाद इन रूटों की बसों का संचालन अस्थायी बस अड्डों से होगा। सिर्फ बिजनौर, हरिद्वार, सहारनपुर, देहरादून रूट से आने वाली बसें कांठ रोड होते हुए मुरादाबाद डिपो पर पहुंचेंगी। रोडवेज प्रबंधन ने बसों के संचालन के लिए प्लान बना लिया है। रामगंगा पुल बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।