मुरादाबाद पुलिस ने शनिवार रात बुध बाजार स्थित एक होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में तीन महिलाओं और 11 युवकों सहित कुल चौदह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में होटल संचालक राहुल गुप्ता भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, राहुल गुप्ता पर महिलाओं को देह व्यापार के लिए बुलाने का आरोप है। पकड़ी गई महिलाओं में से दो दिल्ली की निवासी हैं, जबकि एक महिला गोरखपुर जिले से संबंधित है।