जोनल टैक्स बार एसोसिएशन के बार कक्ष राज्य कर विभाग में कार्यकारिणी सदस्य का सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें प्रांतीय संयुक्त सचिव राजदीप गोयल और प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य आशीष कपूर का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश कुमार शर्मा और संचालन दीपक अग्रवाल ने किया। इस मौके पर जोनल टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, महा सचिव भरत दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, एल्डर कमेटी के चेयरमैन संजीव माहेश्वरी, राजू रस्तोगी, संजीव बिहारी भटनागर, गुफरान माजिद, सैयद आरिफ अली आदि मौजूद रहे।