आदि भवानी पीतांबरा मां बगलामुखी देवी श्री परिवार महायज्ञ समिति ट्रस्ट की ओर से मां बगलामुखी देवी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। चार दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन सिद्धपीठ ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्रपाल गुप्ता की अध्यक्षता में शोभायात्रा निकाली गई। शाम चार बजे बाजीगरान शरबती देवी धर्मशाला से मुख्य अतिथि गोसेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल ने नारियल फोड़कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद शोभायात्रा मंडी चौक, अमरोहा गेट, गंज गुरहट्टी, डिप्टी गंज, बंगला गांव चौराहा होते हुए जिगर कालोनी कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।