राष्ट्रीय पुजारी परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को दिल्ली रोड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में पुजारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले भर से संत, महंत, पुजारी, पुरोहित एवं ज्योतिषाचार्य शामिल हुए। इस दौरान समाज में धार्मिक एकरूपता, संस्कृत शिक्षा के संरक्षण और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर विचार-विमर्श किया गया।