मुरादाबाद में हुई झमाझम बारिश से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली। कई जगहों पर बारिश से बत्ती गुल हो गई। बिजली कटौती का सिलसिला शनिवार देर रात से ही शुरू हो गया था। इसके बाद रविवार को दोपहर में बारिश हुई तो कई जगह फाल्ट हुए। टाउनहॉल, सीतापुरी, कटघर, मंडी समिति बिजलीघर से जुड़े इलाकों की बिजली गुल हो गई। यह समस्या रात 8:30 बजे के बाद शुरू हुई बारिश ने और बढ़ा दी।