भाकियू (महात्मा टिकैत) के कार्यकर्ताओं की सिविल लाइन स्थित आंबेडकर पार्क में पंचायत हो रही थी, इस दौरान कुछ किसानों ने अपनी गाड़ियां रोड किनारे खड़ी कर दी। इसमें लोकशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता भी समर्थन देने आए थे। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस ने यहां से कुछ गाड़ियां उठा लीं। किसानों ने देखा तो पीछाकर विरोध किया। सड़क पर धरने पर बैठ गए, तब जाकर पुलिस ने गाड़ियां छोड़ीं। लोकशक्ति के नेता मोहम्मद अली ने बताया कि हम यहां किसानों को समर्थन देने आए थे, पंचायत पुलिस प्रशासन की अनुमति से हो रही है लेकिन फिर भी पुलिस ने उनकी गाड़ियां उठा लीं। पुलिस किसानों का सहयोग नहीं कर रही हैं। हालांकि बाद में किसानों के विरोध के बाद गाड़ियों को छोड़ दिया।