मुरादाबाद में सीएम ग्रिड सड़क योजना को लेकर लाइनपार विकास मंच और व्यापारियों ने कैंडल जुलूस निकाला। दोनों पक्षों ने लाइनपार में 32 मीटर की सड़क योजना को लागू करने की मांग की है। लाइनपार विकास मंच के संयोजक अनुपेंद्र के नेतृत्व में कैंल्टन स्कूल से लेकर चौधरी चरण सिंह चौक तक कैंडल जुलूस निकाला गया। इस दौरान लोगों ने सीएम ग्रिड सड़क योजना की मांग दोहराई।