फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लचर व्यवस्थाओं से मरीज परेशान

Vimal Sharma Updated Mon, 15 Jun 2026 08:27 PM IST

मुरादाबाद जिला अस्पताल में लचर व्यवस्थाओं से मरीज परेशान रहे। पंखे-कूलर न चलने से मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं तो कई को इलाज के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इमरजेंसी में पड़े एक बेड का पहिया अचानक टूट गया। कर्मचारियों ने बेड बदलने के बजाय ईंट लगाकर जुगाड़ की व्यवस्था कर दी। इसी बेड पर मरीज भी भर्ती कर दिया। शनिवार को ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक था। इस दौरान अस्पताल में 1250 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। आईपीडी में 102 मरीजों को भर्ती किया गया। फीवर वार्ड में कूलर न चलने की वजह से गर्मी लगने की परेशानी बताई। तीमारदार रेनू ने बताया कि कूलर सुबह ही बंद कर दिया था। हिमांशु ने बताया कि गर्मी हो रही है, लेकिन कूलर बंद कर दिया है। गर्मी में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें