फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज, पहले दिन एक गोल से हारी मुरादाबाद

मुरादाबाद में प्रदेश स्तरीय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का आगाज सोनकपुर स्टेडियम में हुआ। पहले दिन पांच मुकाबले हुए। सबसे रोमांचक और कांटे की टक्कर वाला मुकाबला मुरादाबाद व आगरा मंडल के बीच हुआ। एक-दूसरे को छकाते हुए दोनों टीमों ने बराबर 18-18 गोल किए। अंतिम 10 सेकेंड में आगरा के खिलाड़ी ने मुरादाबाद की रक्षा पंक्ति को भेदा और गोल कर मैच का रुख पलट दिया। इस मुकाबले में मुरादाबाद मंडल को एक गोल से हार का सामना करना पड़ा। मुरादाबाद की ओर से बलवंत से सर्वाधिक सात गोल कर दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं आगरा मंडल के अजय ने अपनी टीम के लिए आठ गोल किए। दोनों टीमों का शानदार खेल देखकर कोच व दर्शक भी ऊर्जा से भर गए। इस रोमांचक मुकाबले से पहले प्रतियोगिता में चार मैच खेले जा चुके थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें