फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारकर इंटर कॉलेज से निकाली जाएगी शोभायात्रा

विमल शर्मा Updated Sat, 20 Dec 2025 09:18 PM IST

एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा धर्मार्थ समिति की ओर शनिवार को मानसरोवर नर्सिंग होम में आयोजित बैठक में आगामी कार्यक्रमों की जानकारी गई। बैठक में बाबा फुलसंदे वालों ने बताया कि 21 दिसंबर से मुरादाबाद में आध्यात्मिक चेतना के प्रसार, नैतिक मूल्यों के संवर्धन एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के उद्देश्य से भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 21 दिसंबर को एक विशाल शोभा यात्रा से होगी। यह शोभा यात्रा सुबह 10:00 बजे पारकर इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर कंपनी बाग तक निकाली जाएगी। इसके बाद 22, 23 एवं 24 दिसंबर को तीन दिवसीय दिव्य सत्संग का आयोजन किया जाएगा। यह सत्संग रोजाना दोपहर एक बजे से खुशहालपुर स्थित रॉयल बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर जागेश कुमार, सुंदर सिंह, डॉ. रंजना सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें