मुरादाबाद जिला और महानगर कांग्रेस की नवगठित कमेटी का पंचायत भवन में शपथ ग्रहण हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल थे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर और महानगर अध्यक्ष जुनैद इकराम ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा की नफरत फैलाने वाली राजनीति को गांधी के सिद्धांत और पार्टी की विचारधारा से पराजित किया जाएगा।