दिल्ली रोड स्थित गागन तिराहे पर प्रदेश के दो मंत्रियों ने महाराजा अग्रसेन और शूरसेन सैनी की मूर्तियों का लोकार्पण किया। यह स्थान अब महाराजा अग्रसेन और शूर सैनी चौक के नाम से जाना जाएगा। दिल्ली रोड स्थित गागन तिराहे पर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार आबकारी एवं मद्यनिषेध विभाग) नितिन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से महाराजा अग्रसेन और शूरसेन सैनी की मूर्तियों का लोकार्पण किया। इस दौरान संसदीय कार्य राज्य मंत्री ने कहा कि महाराजा अग्रसेन और शूरसेन सैनी दोनों ही राजा थे।