मझोला क्षेत्र में दिल्ली रोड पर चलती कार में आग लग गई। चालक ने समय रहते कार रोक दी और चालक और कार में सवार तीन महिलाओं ने कूदकर जान बचाई। कार सवार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मौके पर भीड़ जुटी तो महिलाएं और चालक मौके से चले गए। दमकल विभाग के कर्मचारी गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पा लिया। पुलिस के मुताबिक, कटघर निवासी तारिक करीब दस बजे वह अपने परिवार की तीन महिलाओं को लेकर दिल्ली रोड पर होटल में शादी समारोह में शामिल हो जा रहे थे। कार मझोला थाना क्षेत्र में रियालंस पेट्रोलपंप के सामने पहुंची। इसी दौरान कार के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। चालक की नजर इंजन की ओर गई तो धुआं देखकर वह घबरा गया और उसने तुरंत कार रोक दी और सभी से तुरंत बाहर निकलने के लिए गया। महिलाएं और चालक जैसे ही कार से बाहर निकले आग की लपटें उठने लगीं। इसके बाद कार धू-धूकर जलने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी तो कार चालक और महिलाएं मौके चली गईं। सूचना मिलने पर मझोला थाना प्रभारी रविंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया। अग्निश्मन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा ने बताया कि हमारी टीम से पहुंचने से पहले ही कार सवार चले गए थे। वहां मौजूद लोगों से पूछताछ में पता चला कि कार चालक ने अपना नाम तारिक बताया था। वह कटघर से दिल्ली रोड स्थित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।