फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ के लिए मुरादाबाद जिले को 10 जोन और 24 सेक्टर में बांटा गया, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा को शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए हैं। जिले को 10 जोन और 24 सेक्टर में बांटने के साथ ही चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कांवड़ मार्ग पर जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा अधिकारी इस मार्गाें का भ्रमण भी कर रहे हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सावन माह की शुरुआत हो गई है।पहले सोमवार को जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों के जत्थे रवाना होने लगे हैं। इसके लिए सुरक्षा के बंदोबस्त कर लिए गए हैं। जिले को 10 जोन, 24 सेक्टर और 51 सब सेक्टर में बांटा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें