उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गईं। सुबह आठ बजे से ही छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे। प्रथम पाली में हाईस्कूल का हिंदी प्रश्नपत्र हुआ। परीक्षा शुरू होते ही कंट्रोल रूम से ऑनलाइन निगरानी की गई। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता के पुख्ता इंतजाम किए हैं।