भारतीय क्रिकेट टीम के फास्ट बाॅलर मो. शमी ने कहा कि वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने काफी मेहनत की, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। लंबे समय बाद दुनिया ने भारत की फास्ट बाॅलिंग का आनंद लिया। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने कमिश्नरी सभागार में मो. शमी और उनके परिवार के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया। मो. शमी ने कहा कि पहले खेलते समय लोग कमेंट पास करते थे। अपनी मां की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैंने ऐसे परिवार में जन्म लिया। इनका हमेशा एहसानमंद रहूंगा।