मुरादाबाद में लेखपाल भर्ती परीक्षा समाप्त होने के बाद रेलवे स्टेशन रोड पर भीषण जाम लग गया। परीक्षा केंद्रों से एक साथ बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के बाहर निकलने से सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ गया, जिससे लंबा जाम लग गया। कई जगह वाहन रेंगते नजर आए और लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी।