मझोला थाना क्षेत्र में निमार्णाधीन मकान की छत से गिरकर राजमिस्त्री की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव ले गए। मझोला क्षेत्र के कुंदनपुर लाइन पार रामलीला ग्राउंड निवासी धर्म प्रकाश कश्यप राजमिस्त्री बुधवार को रसूलपुर सुनवाती गांव में मकान निर्माण कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक छत से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी मजदूर उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मझोला प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद व शव को लेकर चले गए।