उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शिक्षकों ने मार्च निकाला। शिक्षक कमिश्नर कार्यालय पर एकत्र हुए और यहां से कलक्ट्रेट पहुंचे। शिक्षकों ने तीन सूत्री ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम अपर नगर मजिस्ट्रेट मनी अरोड़ा को सौंपा। महामंत्री एवं प्रदेश सहसंयोजक डॉ. सुनीत गिरी ने कहा कि प्रदेश के सभी शिक्षक और कर्मचारियों के लिए उनकी सामाजिक सुरक्षा के लिए पुरानी पेंशन आवश्यक है। शिक्षकों को सुरक्षा प्रदान करने वाली धारा 21 आवश्यक रूप से पुनर्स्थापित होनी चाहिए। शिक्षकों की मांग के बावजूद शासन ने अभी तक ध्यान नहीं दिया है। संयुक्त मोर्चा में प्रदेश के 10 शिक्षक संगठन और तीन प्रधानाचार्य परिषद शामिल हैं। पुरानी पेंशन बहाली, धारा 21 और धारा 18 को पुनर्स्थापित करने की मांग की।