कृष्णा पब्लिक इंटर कॉलेज चाऊ की बस्ती लाइनपार के विद्यार्थियों ने अमर उजाला कार्यालय का भ्रमण किया। छात्रों को अखबार से जुड़ी बारीकियां बताई गई। सबसे पहले विद्याार्थियों को संक्षिप्त फिल्म दिखाई गई। इसमें उन्हें अखबार के विभिन्न विभाग संपादकीय, विज्ञापन, प्रसार, प्रोडक्शन समेत अन्य के बारे में विस्तार से बताया गया। छात्र-छात्राओं ने सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। इसके बाद उन्हें मशीन रुम में ले जाया गया। जहां छात्रों ने अखबार को छपते देखा। इस मौके पर शिक्षक वीरेश कुमार, सुनीता समेत अन्य मौजूद रहे।