पर्यूषण पर्व के समापन पर दिगंबर जैन समाज ने वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन किया। भोर में जीलाल स्ट्रीट स्थित जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ का अभिषेक एवं शांतिधारा कराई गई। इसके बाद भगवान को भव्य रथ में विराजमान कर गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा का आरंभ किया गया। जैन ध्वज, घोड़े, बग्घी, बैंड व आकर्षक झांकियों के साथ प्रभु की शोभा यात्रा जीलाल स्ट्रीट से शुरू होकर अमरोहा गेट, कोतवाली, गंज गुरहट्टी, जेल रोड होते हुए एकता द्वार से पंचायत भवन पहुंची।