मुरादाबाद के पाकबड़ा में बारिश के बीच टीएमयू परिसर में बृहस्पतिवार रात गर्ल्स हॉस्टल के सामने पेड़ के नीचे खड़े छात्रों पर बिजली गिर गई, जिसमें पांच छात्र झुलस गए। हादसे से टीएमयू में हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मी और अन्य छात्रों ने झुलसे छात्रों को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया, जिनमें दो ही हालत गंभीर बताई जा रही है